कांग्रेस के बयान पर BJP को आपत्ति, कहा-हिसाब मांगने वाले पहले 60 साल का लेखा-जोखा दें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2019 - 06:07 PM (IST)

 

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का हिसाब मांगनें को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने यहां जारी बयान कहा कि हिसाब मांगने से पहले कांग्रेस को 60 साल का लेखा-जोखा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीति और नीयत से देश की जनता भली तरह से अवगत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से आतंकी अजहर मसूद को मसूद जी कहकर संबोधित करना तथा प्रधानमंत्री को चौकीदार चोर है जैसे अपशब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के गरीब, किसान, मजदूर, महिला युवा और बेसहारा लोगों के लिए जो किया है, उसका उत्तर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के अपमान करने का भी आरोप लगाया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News