कांग्रेस को ढूंढे नहीं मिल रहे प्रत्याशी, बड़े-बड़े नेता कर चुके चुनाव लड़ने से इंकार : सतपाल सत्ती

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 11:38 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): भाजपा विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। पूरे देश में यही स्थिति है। हिमाचल में तो बड़े-बड़े कांग्रेस नेताओं ने चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर लिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी चुनाव न लड़ने के संकेत दिए हैं। हालत यह हो गई है कि कोई चुनावों का सामना करने को तैयार नहीं है। हिमाचल में लगातार तीसरी बार इतिहास बनेगा जब कांग्रेस के हर प्रत्याशी हर चुनाव क्षेत्र में 4 से 5 लाख मतों से हारेंगे।

बिना किसी बजट प्रावधान के महिलाओं को 1500 रुपए देने का किया ऐलान
ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि चुनावों को देखते हुए सुक्खू सरकार ने आनन-फानन में बिना किसी बजट प्रावधान के महिलाओं को 1500 रुपए देने का ऐलान किया है। जिस प्रकार विधानसभा चुनावों में जनता को भ्रमित किया गया, कांग्रेस के कार्यकर्त्ता घर-घर 1500 रुपए देने के लिए फार्म लेकर पहुंचे उसी तर्ज पर अब फिर से कांग्रेस के कार्यकर्त्ता फार्म लेकर लोगों के पास पहुंच रहे हैं। वास्तव में यह योजना चुनावी प्रोपेगंडा है।

स्वां में क्रशर की एनओसी दी तो इसके खिलाफ अभियान चलाएंगे
सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि प्रदेश में खनन माफिया सक्रिय है। चुनिंदा लोगों को खुली छूट दी गई है। जिला ऊना की स्वां नदी रात के अंधेरे में जगमगाने लगती है। अब तो इंतहा हो गई है। नदी के किनारों पर नए क्रशर लगाने के लिए कदमताल शुरू कर दी गई है। चहेते लोगों को यहां क्रशर आबंटित करने का क्रम शुरू कर दिया गया है। स्वां नदी के कई स्थलों पर खनन के चलते कई खूनी संघर्ष भी सामने आ चुके हैं। सत्ती ने ऐलान किया कि यदि यहां क्रशर की एनओसी दी गई तो इसका न केवल विरोध होगा बल्कि इसके खिलाफ स्वां नदी में अभियान चलाया जाएगा। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News