हिमाचल के वर्तमान बजट पर क्या बोले भाजपा नेता, जानने के लिए पढ़ें खबर

punjabkesari.in Friday, Mar 09, 2018 - 10:55 PM (IST)

पालमपुर/मंडी/ऊना: पूर्व मुख्यमंत्री और कांगड़ा-चम्बा सांसद शांता कुमार ने प्रदेश के वर्तमान बजट को प्रदेश और राज्यवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक ईमानदार संकल्प कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजट में पहली बार किसानों, बागवानों व पुष्प उत्पादकों को सम्मानीय सुविधाएं प्रदान कर वर्तमान सरकार ने सभी विकास योजनाओं को ग्राम आधारित बनाकर यह सिद्ध कर दिया है कि सरकार हिमाचल में रामराज्य की स्थापना की ओर बढऩे की इच्छुक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषकों की समस्याओं पर जिस सूक्ष्मता से इस बजट में विचार किया गया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार सही सोच और सही इरादा रख प्रदेश को सुशासन देना चाहती है।
PunjabKesari
प्रदेश सरकार के बजट से विकास को मिलेगी गति : राम स्वरूप शर्मा
सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना जो पहला बजट पेश किया, वह लोकहित का बजट है और इस बजट में तमाम वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने चुने हुए प्रतिनिधियों का शोषण किया और उन्हें सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं दिया, मगर मुख्यमंत्री जयराम ने प्रदेश के चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए जिला परिषद, बी.डी.सी., प्रधान, उपप्रधान और सदस्यों का मानदेय बढ़ाया तो वहीं नगर परिषद और नगर पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों के मानदेय में भी इजाफा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह बजट ऐतिहासिक है और इस बजट से समाज के तमाम वर्गों को जो सुविधाएं प्रदान की गई हैं, उससे प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा। 
PunjabKesari
बजट ऐतिहासिक, हर वर्ग का रखा ध्यान : सत्ती
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत पहले बजट को सराहनीय करार दिया है। उन्होंने इस बजट को किसान, विकास, रोजगार व गौवंश को समॢपत करार देते हुए कहा कि इस बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत बजट हिमाचल में विकास व कल्याण के एजैंडे को तय करने में मील का पत्थर साबित होगा, जिससे हिमाचल को आॢथक रूप से आने वाले समय में मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों व नीयत पर ये योजनाएं भारी पड़ेंगी।
PunjabKesari
सर्वे भवंतु सुखिन: का सार है हिमाचल का बजट :अनुराग
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश हिमाचल बजट को सर्वे भवंतु सुखिन:की मूल भावना समेटे हुए सभी सामाजिक वर्गों के हित में कल्याणकारी, सार्थक और सधा हुआ बजट बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा पेश बजट उम्मीदों के मुताबिक बहुत ही अच्छा और आम जनमानस को लाभ पहुंचाने वाला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News