भाजपा कार्यकाल की योजनाओं का पुन: शिलान्यास कर वर्तमान विधायक कर रहे ओछी राजनीति : मनोहर लाल

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 10:38 PM (IST)

ऊना (ब्यूरो): कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों शिलान्यास की राजनीति का नया रूप देखने को मिल रहा है। शनिवार को यहां से वर्तमान कांग्रेस विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो ने बोहरू से ओलिंडा सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया, जिस पर कुटलैहड़ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि विधायक ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने भुट्टो पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बोहरु ओलिंडा सड़क को पक्का करने के लिए वीरेंद्र कंवर ने अपने प्रयासों से साढ़े 10 करोड़ का बजट लाकर इसका विधिवत शिलान्यास 17 मई, 2022 को किया था। वर्तमान विधायक पहले से शिलान्यास की गई सड़क का दोबारा शिलान्यास कर ओछी राजनीति पर उतर आए हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा द्वारा किये गए कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। वर्तमान विधायक अपने दम पर कोई नया कार्य करवाने में सक्षम नहीं हैं और पांच साल यही लीपापोती करते रहेंगे, इसलिए वीरेंद्र कंवर के कार्यों पर अपना नाम लगाना चाहते हैं।

भुट्टो कर रहे जनता से विश्वासघात : कृष्णपाल
वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने विधायक द्वारा दोबारा से किए गए इस सम्पर्क मार्ग के शिलान्यास को जनता के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें कुटलैहड़ के लिए नए विकास कार्य करने को चुना है जबकि वो वीरेंद्र कंवर द्वारा पहले से किये गए कार्यों पर अपना नाम चिपकाने की होड़ में लगे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा व उपाध्यक्ष जिला परिषद ने कहा है कि जनता इस तरह की ओछी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में इन बातों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News