Big Breaking : कांगड़ा में दिल्ली से लौटा बुजुर्ग निकला कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 04:45 PM (IST)

धर्मशाला : जिला कांगड़ा में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। कांगड़ा उपमंडल के गांव चौंधा पोस्ट ऑफिस धमेड़ (तक्कीपुर के पास) में दिल्ली से लौटा बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 63 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति 8 मई को दिल्ली से कांगड़ा लौटा है। लक्षण आने पर बुजुर्ग व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला भर्ती किया गया था। वहीं पर उसका टेस्ट लिया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में जांचें सैंपल में पॉजिटिव पाया गया है। बुजुर्ग व्यक्ति के पॉजिटिव आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। वहीं, इस मामले के साथ हिमाचल में एक्टिव मामले 18 हो गए हैं। कुल आंकड़ा 59 हो गए हैं। कांगड़ा जिला में कुल मामले 10 हो गए हैं। साथ ही एक्टिव केस पांच हो गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News