Kangra: नाबालिग लड़की से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 10:13 PM (IST)

भवारना: भवारना थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार वीर सिंह निवासी कुरल एक नाबालिग लड़की को बहलाकर चामुंडा के एक होटल में ले गया, जहां उसने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ गुरुदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे 4 दिन के रिमांड पर भेजा गया है।