Bilaspur: सेऊ पंचायत में तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों में भय का माहौल

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 09:59 PM (IST)

भराड़ी (राकेश): घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत सेऊ में इन दिनों तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में दिन और शाम के समय भी दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों ने अकेले बाहर निकलना कम कर दिया है। पंचायत के उपप्रधान रमेश शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम तेंदुआ एक आवारा कुत्ते को उठाकर ले गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, वहीं आरओ भराड़ी अजय कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त करेगी। आवश्यकता होने पर प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा भी लगाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News