Bilaspur: जिला के इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली
punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 02:06 PM (IST)
बिलासपुर (ब्यूरो): 33 केवी सर्किट-1 कांगू से जबली के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 31 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के साथ लगते पेड़ों की टहनियों की छंटाई के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल-एक के सहायक अभियंता सन्नी जगोता ने बताया कि इस दौरान बैरी, बरमाणा, दयोली, कंज्योटा, चमलोग, घागस, बिनौला, पंजगाई, धारटटोह व सीहड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि शटडाऊन मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है।

