घर से बाल कटवाने गया 19 वर्षीय युवक अचानक हुआ लापता, परिजनों में चिंता का माहौल
punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 12:40 PM (IST)
भराड़ी (बिलासपुर) : पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत दधोल कलां गांव का 19 वर्षीय युवक लापता हो गया है। युवक के पिता ने पुलिस थाना भराड़ी में शिकायत दर्ज करवाकर बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, प्रेम सागर पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव दधोल कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा अमन शर्मा (19) गत 19 अक्तूबर को बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
वहीं, परिजनों ने अपने स्तर पर तथा रिश्तेदारों के पास युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। उसके बाद पिता ने पुलिस थाना भराड़ी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

