Kangra: कार की टक्कर से स्कूटर सवार दंप​ति घायल, चालक फरार

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 04:05 PM (IST)

बनखंडी (राजीव): पुलिस थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के अंतर्गत देहरा-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगलामुखी मंदिर के आगे सीरा दा भरो के समीप एक सड़क दुर्घटना में स्कूटर सवार दंप​ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्त्ता संजय कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर जा रहे थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर के समीप एक अज्ञात सफेद रंग की कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में संजय कुमार और उनकी पत्नी घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद कार चालक मौके पर रुकने की बजाय वाहन सहित फरार हो गया। घटना के संबंध में संजय कुमार की शिकायत पर पुलिस थाना हरिपुर में एफआईआर संख्या 51/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा फरार कार चालक और दुर्घटना में शामिल सफेद रंग की कार का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News