Mandi: बहसबाजी करने से रोका तो पत्नी ने पति के साथ कर दी ये खौफनाक हरकत
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 06:39 PM (IST)
बल्द्वाड़ा (नरेश): पुलिस थाना हटली के अंतर्गत आने वाले जमनौण में पत्नी ने तैश में आकर पति पर उबलता हुआ दूध फैंक दिया, जिससे पति बुरी तरह झुलस गया है। यह मामला धर्मपाल (32) पुत्र स्व. रतन चंद गांव जमनौण, डाकघर व तहसील बल्द्वाड़ा व जिला मंडी की शिकायत पर हटली थाना में दर्ज हुआ है। शिकायतकर्त्ता धर्मपाल के अनुसार 10 मार्च को रात करीब 8 बजे वह और उसकी पत्नी रसोईघर में खाना खाने के बाद बैठे थे। इसी दौरान पत्नी उससे बहसबाजी कर रही थी। जब उसने पत्नी को बहसबाजी करने से मना किया तो पत्नी नीना कुमारी ने उस पर उबलता हुआ दूध फैंक दिया। इसी के चलते धर्मपाल का मुंह व अन्य शरीर जल गया।

