स्पेन के बर्सिलोना से स्विट्जरलैंड पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
punjabkesari.in Wednesday, Oct 11, 2023 - 05:27 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया स्पेन की राजधानी मैड्रिड तथा बर्सिलोना शहर में 6 दिनों के अध्ययन प्रवास के बाद बुधवार को स्विट्जरलैंड के शहर ल्यूसर्न पहुंचे। पठानिया 11 से 16 अक्तूबर तक स्विट्जरलैंड के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने 1 अक्तूबर को घाना की राजधानी अक्रा गए थे। सम्मेलन के उपरांत पठानिया 6 अक्तूबर से स्पेन तथा स्विट्जरलैंड देशों के अध्ययन प्रवास पर हैं। पठानिया स्विट्जरलैंड के शहर ल्यूसर्न तथा ज्यूरिख के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे जबकि वे 16 अक्तूबर को इस्तांबुल होते हुए नई दिल्ली स्वदेश लौटेंगे। उनके साथ विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी अध्ययन प्रवास पर हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here