BJP की रैली पर आश्रय का निशाना, बोले-हिमाचल को मंजूर की एक भी योजना नहीं गिना पाए Modi

punjabkesari.in Friday, May 10, 2019 - 09:25 PM (IST)

मंडी (नितेश सैनी): मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने शुक्रवार को मंडी लोकसभा क्षेत्र के पधर विधानसभा क्षेत्र की चौहार घाटी के बोचिंग, लपास, बरधान, द्रंग व अन्य स्थानों पर चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी उनके साथ विशेष रूप से मौजुद रहें। इस मौके पर आश्रय शर्मा ने कहा कि मंडी के सांसद ने 5 साल में अगर कोई कार्य किया होता तो आज उन्हें वोट मांगने के लिए पी.एम. व सी.एम. का सहारा न लेना पड़ता।

अपनी हार स्वीकर कर चुके हैं भाजपा सांसद

उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद अपनी हार स्वीकर कर चुके हैं, इसीलिए पहले मुख्यमंत्री बार-बार मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा कर उनकी नैया पार लगाने का प्रयास करते रहें लेकिन जब उनकी कोई सुनवाई न हुई तो अब उन्हें प्रधानमंत्री की रैली करवाने को मजबूर होना पड़ा है लेकिन रैली में प्रधानमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी का नाम तक नहीं लिया, जो साबित करता है कि भाजपा सांसद का बोझ ढोह रही है।

जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का बनाया मन

उन्होंने कहा कि अपने भाषण में प्रधानमंत्री भी 5 साल में हिमाचल को मंजूर की गई एक भी योजना भी नहीं गिना पाए। उन्होंने कहा कि यहां की जनता जुमलेबाज भाजपा और इसके नेताओं को पहचान चुकी है। भाजपा लाख जुगाड़ लगा ले पर यहां की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है।

भाजपा के शासनकाल में पूरे देश में भय का वातावरण बना

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पूरे देश में भय का वातावरण बना हुआ है। भाजपा ने जो वायदे देश के साथ किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। सांसद भी 5 साल तक जनता की चिंता छोड़ सत्ता सुख भोगने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि अगर वह जनता के आशीर्वाद से सांसद बने तो पधर विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए कोई कमी नहीं आने देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News