मकान में लगी आग, 1 लाख का नुक्सान
punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 05:33 PM (IST)

अर्की (सुरेन्द्र): नगर पंचायत के वार्ड नं.-5 में आज सुबह एक मकान में आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग अर्की के प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्हें प्रात: करीब सवा 4 बजे अर्की के वार्ड नं.-5 में शिव मंदिर के समीप महेश गुप्ता के मकान के एक कमरे में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। मकान के एक कमरे में लगी आग से करीब 1 लाख रुपए का नुक्सान आंका गया है। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।