अनुराग बोले, कांगड़ा हितैषी होने का नाटक बंद करें CM
punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 09:59 AM (IST)

शिमला: सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को विकास के नाम पर गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वीरभद्र सिंह सिर्फ घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। शिमला से जारी बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा प्रदेश के समान विकास को तरजीह दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करना कांग्रेस की आदत बन गई है।
कांगड़ा हितैषी बनने का स्वांग रचने वाले जनता को दें जवाब
अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री को कांगड़ा के हितैषी बनने का स्वांग रचने के लिए जनता को जवाब देना चाहिए। उन्होंने जानना चाहा कि अभी तक मुख्यमंत्री ने जिला कांगड़ा में सैंट्रल यूनिवर्सिटी क्यों नहीं बनने दी। इसी तरह धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जिसमें सरकार का एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ, उसमें रातों-रात ताले कैसे ताले लगवाए। इसी तरह नूरपुर मैदान पर एच.पी.सी.ए. की तरफ से 4 करोड़ रुपए खर्च करने पर उसकी लीज रद्द कर दी।