Judo Competition : 50 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के अनुज ने जीता गोल्ड मैडल

punjabkesari.in Sunday, May 21, 2023 - 08:15 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): राज्य स्तरीय कैडेट व सीनियर जूडो प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कों के 50 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के अनुज ने स्वर्ण पदक जीता जबकि हमीरपुर के उत्कर्ष रजत, सोलन के पीयूष व सोलन के ही निहाल ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा 60 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू के आर्यन ने स्वर्ण, ऊना के सुल्तान सिंह ने रजत, हमीरपुर के निखिल शर्मा व कांगड़ा के अर्जुन ने कांस्य पदक हासिल किया। 55 किलोग्राम वेट वर्ग में हमीरपुर के आरिंजय ने स्वर्ण, शिमला के कृषांश ने रजत, शिमला के शौर्य मेहता व सोलन के अक्षित वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। 
PunjabKesari

66 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर के आदर्श बन्याल ने स्वर्ण, ऊना के सार्थक ने रजत, बिलासपुर के केसर व हमीरपुर के आर्यन कौशल ने कांस्य पदक हासिल किया। कैडेट गर्ल्ज वर्ग में हमीरपुर की कृतिका सोनी ने स्वर्ण, शिमला की याचना ने रजत, शिमला की दिव्यांका व हमीरपुर की श्रुति ने कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा 44 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर की प्रियांशी ने स्वर्ण, बिलासपुर की तनुजा ने रजत, सोलन की अदिति नेगी व शिमला की कौशिका ने कांस्य पदक हासिल किया। 

इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 11 जिलों से 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक देवेंद्र जस्टा ने किया। राज्य जूडो संघ के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से कैडेट वर्ग में 8 लड़के व 8 लड़कियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता के लिए होगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News