शिमला में आम जनता को निगम ने दिया एक और झटका

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 11:28 AM (IST)

 

शिमला : राजधानी में अब बिजली महंगी होगी साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन फीस लगाई जाएगी। नगर निगम सदन ने विद्युत सैस में दोगुनी बढ़ौतरी और ग्रीन फीस के संशोधित प्रस्ताव दोनों ही मामलों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब मामला अंतिम मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भेजा जाएगा। शुक्रवार को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में मामले को हरी झंडी दे दी गई है, इसी के साथ शिमला की आम जनता को निगम ने एक और झटका दे दिया है। 

निगम अब 10 पैसे की बजाय 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से वसूल करेगा। इससे निगम को हर महीने 30 लाख रुपए की आमदनी होगी। इसके अलावा ग्रीन फीस का भुगतान नहीं करने वाले लोगों पर 1500 रुपए जुर्माना लगाया जाएग जबकि दोपहिया वाहनों पर 500 रुपए जुर्माना लगेगा, वहीं पहले तीन मामलों में जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम की मासिक बैठक मेयर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्षद जैव विविधता कमेटी के चयन, बी.पी.एल. सूची में फर्जीवाड़े को लेकर हुई जांच सहित अन्य मुद्दों पर मेयर को घेरने की तैयारी कर आए थे लेकिन नगर निगम आयुक्त पंकज राय की हाजिर जवाबी के चलते पार्षदों को सदन के भीतर चुपचाप ही बैठना पड़ा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News