अनीता ने रोशन किया हिमाचल का नाम, मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीता Gold Medal (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 12:25 PM (IST)

नूरपुर (भूषण शर्मा): मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 19 वर्षीय अनीता ठाकुर नूरपुर विधानसभा इलाके की पंचायत ठेहर के एक छोटे से गांव कुट की रहने वाली है। अनीता के घर में उसके 80 वर्षीय दादा सरन सिंह जोकि खेतीबाड़ी करते है, पिता मेहर सिंह सेना से सेवानिर्वित है। माता निर्मला देवी ग्रहणी है, अनीता के दो भाई है जो एक आर्मी में है और एक भाई प्राइवेट कंपनी में काम करता है। अनीता जूडो, कुश्ती, बॉक्सिंग में राज्य स्तरीय और नेशनल प्रतियोगिताओं में कई मैडल अपने नाम कर चुकी है। 
PunjabKesari

अनीता ने अभी हाल ही में दिल्ली के प्रगति मैदान में भाग लिया और गोल्ड मेडल जीता। अनीता ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीत कर न केवल अपना ही नहीं बल्कि माता-पिता और प्रदेश का नाम रोशन किया। अनीता गोल्ड जीतकर पहली मिक्स मार्शल आर्ट फाइटर बनी।
PunjabKesari

उन्होंने बताया सरकार बोलती है कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए और खेलों के प्रति ध्यान देना चाहिए। मैं अपनी कोचिंग मिक्स मार्शल आर्ट की चंडीगढ़ ले रही हूं। जोकि 8 महीने तक चलेगी और इसका खर्चा लगभग दो लाख रुपए होगा, जोकि में खुद कर रही हूं। सरकार ने बेटियों के लिए तो बहुत सारी योजनाएं चलाई है, जैसे बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ। सरकार सिर्फ घोषणा करती है और कुछ नहीं। अगर सरकार खिलाड़ियों के लिए कुछ करे तो वह भी अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News