अग्निवीर भर्ती: रामपुर में 18 से 24 नवम्बर तक फिजिकल टैस्ट, 4 जिलों के पात्र उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2023 - 05:00 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों के उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं, जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। यह जानकारी भर्ती कार्यालय शिमला की निदेशक कर्नल पुष्विन्दर कौर ने दी। उन्हेंने कहा कि इस भर्ती रैली का आयोजन शिमला जिला के रामपुर बुशहर स्थित प्रिथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 18 से 24 नवम्बर के मध्य किया जाएगा। इस रैली में 18 नवम्बर को सोलन जिला की अर्की तहसील और शिमला जिला की सभी तहसीलों के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। 19 नवम्बर को सोलन जिला की बद्दी तहसील के अतिरिक्त अन्य सभी तहसीलों के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे।

20 नवम्बर को सोलन जिला की बद्दी तहसील के साथ सिरमौर जिला की हरिपुरधार, नारग, पझौता, माजरा, कमरउ, नाहन, नोहरा, रोनहाट तथा शिलाई तहसीलों के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। 21 नवम्बर को सिरमौर जिंला की पांवटा साहिब, राजगढ़, रेणुका, पच्छाद और ददाहू तहसीलों के उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा आयोजत की जाएगी। 22 नवम्बर को सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के अग्निवीर टैक्नीकल, अग्निवीर लिपिक, स्टोरकीपर टैक्नीकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन तथा किन्नौर जिला के अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर टैक्नीकल, अग्निवीर लिपिक, स्टोरकीपर टैक्नीकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन पद के लिए उम्मीदवार भर्ती रैली में भाग लेंगे। कर्नल पुष्विन्दर कौर ने कहा कि शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों की अगले दिन चिकित्सा परीक्षा आयोजित होगी। ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण युवा www.joinindianarmy.nic.in वैबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाऊनलोड कर सकते हैं। 

1.6 किलोमीटर की लगानी होगी दौड़, दिखाना होगा जिगजैग बैलेंस 
शारीरिक परीक्षा के तहत युवाओ को 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। कम से कम 6 और अधिकतम 10 पुलअप करने होंगे। 9 फुट गड्ढे को पार करना होगा और जिगजैग बैलेंस दिखाना होगा। 

उम्मीदवारों को ये लाने होंगे दस्तावेज
उम्मीदवारों को अपने साथ 10वीं, 12वीं पास अंकतालिका, मूल निवास स्थाई प्रमाण पत्र, डोगरा, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण, चरित्र प्रमाण पत्र केवल नायब तहसीलदार अथवा तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन जारी किया हुआ लाना होगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को साथ में शपथ पत्र (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार), 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अविवाहित होने का प्रमाण पत्र भी लाना होगा। जिन उम्मीदवारों के पास टैक्नीकल शिक्षा प्रमाण पत्र, एनसीसी और वैध खेलकूद प्रमाण पत्र हों तो वे इन्हें अपने साथ जरूर लाएं। जिन उम्मीदवारों के पिता सेवानिवृत्त या सेवारत हैं, वे उम्मीदवार रिलेशनशिप प्रमाण पत्र एवं साथ में डिस्चार्ज बुक की कॉपी लेकर आएं। भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र रंगीन एवं हाई रैजोल्यूशन में प्रिंट होना चाहिए। 

समस्या होने पर भर्ती कार्यालय शिमला में करें संपर्क 
कर्नल पुष्विन्दर कौर ने कहा कि प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड करने में समस्या होने पर युवा भर्ती कार्यालय शिमला में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती निःशुल्क है और यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं उम्मीदवार की काबिलियत पर निर्भर करती है। उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह किया कि भर्ती के लिए दलालों के बहकावे में न आएं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News