Mandi : 18 वर्षीय युवती घर से लापता, शादी के इरादे से ले जाने की आशंका
punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 05:09 PM (IST)
Mandi News : थाना बीएसएल कालोनी के अंतर्गत आने वाले कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया है कि 29 और 30 सितंबर की मध्य रात्रि उनकी बेटी घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थी।
परिजनों ने उसकी तलाश अपने स्तर पर भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। उन्होंने आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी को शादी करने के इरादे से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है तथा युवती की तलाश जारी है।

