कॉमर्स शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 154 उम्मीदवारों का हुआ चयन

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 05:34 PM (IST)

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में कॉमर्स के शिक्षकों के 156 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26020 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 1734 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1451 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 359 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 7 और 10 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 154 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक-एक पद खाली रह गया है।

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।  

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News