राजनीतिक शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 94 उम्मीदवारों का हुआ चयन

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 01:14 PM (IST)

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों के 95 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26028 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 3650 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3002 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 239 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 17 और 19 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 94 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।  

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News