Hamirpur: राजनीतिक शास्त्र शिक्षक व रैडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 150 उम्मीदवारों का चयन

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 04:00 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों के 95 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26028 के तहत आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 3650 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3002 उम्मीदवारों ने कम्प्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 239 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि 17 व 19 सितम्बर को दस्तावेजों की जांच के बाद 94 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, वहीं पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।

रैडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 56 उम्मीदवारों का चयन
वहीं स्वास्थ्य विभाग और मैडीकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में रेडियोग्राफर के 58 पदों को ट्रेनी आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26009 के तहत आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 302 उम्मीदवारों ने कम्प्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 105 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि 15 व 16 सितम्बर को दस्तावेजों की जांच के बाद 56 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

वहीं पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक-एक पद खाली रह गया है। उन्होंने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर व अंकों सहित आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News