VIDEO: पुल से सीधे श्मशान घाट में जा गिरी तेज रफ्तार कार, दो युवक गंभीर घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 04:01 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। कांगड़ा के 53 मील पुल के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर सीधे श्मशान घाट में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना आज दोपहर की बताई जा रही है जब कार  पुल से गुजर रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार पुल पर पहुंचने के बाद अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर तोड़ती हुई सीधे नीचे श्मशान घाट में जा गिरी। कार के गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला जा सका।

घायल युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News