गाय को बचाते हुए पुली से टकराई कार, 60 वर्षीय बुजुर्ग को मिली दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Sunday, Apr 08, 2018 - 02:55 PM (IST)

ऊना (विशाल): हिमाचल प्रदेश में आजकल सड़क हादसे नासूर बनते जा रहे हैं। ऊना जिले के बंगाणा के तहत अमबैहड़ा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां गाय को बचाते समय एक कार अनिंयत्रित होकर पुली से टकरा गई। हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। घायल बुजुर्ग कृष्ण दत्त शर्मा (60) ने सी.एच.सी. में दम तोड़ दिया तथा पत्नी मंजू शर्मा (55) को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। अन्य घायलों नवीन शर्मा (26), संयोगिता शर्मा (26), रवीना शर्मा (24) को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पठानकोट पंजाब के परिवार के 5 सदस्य अपनी कार से बाबा बालक नाथ से माथा टेककर वापिस अपने घर लौट रहे थे कि इस अमबैहड़ा के समीप पहुंचने ही हादसे का शिकार हो गए। अमबैहड़ा में अचानक उनकी कार के आगे गाय आ गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
बंगाणा पुलिस दुघर्टना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर कार दुघर्टना के कारणों की छानबीन करने में जुट गई है। मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना में करवाया गया है। पुलिस ने कार दुघर्टना का मामला दर्ज करके अागामी कारवाई शुरू कर दी है। एडीशन एस.एच.ओ. सतपाल शर्मा के मुताबिक रविवार को अमबैहड़ा में हुई कार दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एक गंभीर घायल महिला को चिकित्सकों ने पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। 3 अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने उक्त दुघर्टना का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।