पूर्व सीपीएस उर्मिल ठाकुर व चेतन बरागटा सहित 4 नेताओं की भाजपा में वापसी

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 11:28 PM (IST)

शिमला (योगराज/कुलदीप): विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यू-टर्न लेते हुए बागियों की घर वापसी के लिए पार्टी के दरवाजे खोल दिए हैं। इसी कड़ी के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. जगदेव ठाकुर की पुत्रवधु उर्मिल ठाकुर की कांग्रेस से पार्टी में वापसी हुई है। वह 2 बार वर्ष 1998 व 2007 में विधायक रहने के अलावा प्रो. प्रेम कुमार धूमल सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। इससे पहले उनके ही परिवार के सदस्य व वर्तमान में भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर ने भी कांग्रेस का दामन थामा था लेकिन बाद में उनकी भी घर वापसी हुई थी। इस तरह उर्मिल ठाकुर की पार्टी में करीब 8 साल बाद वापसी हुई है।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा की भी भाजपा में वापसी हुई है। उन्होंने उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी नीलम सरैक के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उपचुनाव में चेतन बरागटा को 23622 वोट पड़े थे और वह दूसरे स्थान पर रहे। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 2644 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई थी। 

धर्मशाला से आप नेता राकेश चौधरी ने भी भाजपा का दामन थामा है। उनकी पृष्ठभूमि भी मूलत: भाजपा की रही है तथा टिकट न मिलने पर बतौर आजाद प्रत्याशी उन्होंने 17,000 वोट लिए थे। इसी तरह भाजपा से आम आदमी पार्टी में गए जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र पंकू की भी पार्टी में वापसी हुई है। 4 नेताओं के भाजपा में शामिल होने के अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News