Shimla: केरलम की नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सुक्खू

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 11:18 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित केरलम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि वी.डी. सतीशन के नेतृत्व में केरलम विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने समारोह के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री मंगलवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनैशनल सैंटर का दौरा करेंगे। इसके साथ ही आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि प्रवास बेंगलुरु में ही रहेगा।

20 के बाद लौटेंगे
मुख्यमंत्री 20 मई के बाद वापस लौटेंगे। 22 मई को वह शिमला सचिवालय में आयोजित होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने पर भी मोहर लग सकती है। साथ ही जनहित में कई अन्य अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News