हिमाचल पंचायत चुनाव: चंबा में लोकतंत्र की मिसाल, प्रधान, उप प्रधान सहित 411 पंचायत सदस्य चुने गए निर्विरोध

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 03:50 PM (IST)

HP Panchayat Election : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)  मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला में 4 प्रधान, 7 उप प्रधान तथा 400 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि विकास खंड भरमौर में 1 प्रधान, (ग्राम पंचायत  तुंदाह) 2 उप प्रधान (ग्राम पंचायत नयाग्रां और  गरौंडा) तथा 45 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विकास खंड भटियात में 96 पंचायत सदस्य, विकास खंड चंबा में 1 उप प्रधान  (ग्राम पंचायत  चीलबंगला) तथा 57 पंचायत सदस्य, विकास खंड मैहला में 2 प्रधान (ग्राम पंचायत  फागड़ी और भटवाडा) , 2 उप प्रधान  (ग्राम पंचायत कुठेड़ और बसौदन) तथा 67 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि इसी प्रकार विकास खंड पांगी में 21 पंचायत सदस्य, विकास खंड सलूणी में 1 प्रधान, 1 उप प्रधान तथा 61 पंचायत सदस्य और विकास खंड तीसा में 1 उप प्रधान ग्राम पंचायत दियोला तथा 53 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उपायुक्त ने यह भी जानकारी दी कि विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल में प्रधान, उप प्रधान एवं समस्त पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News