शाहपुर की बोह घाटी में 3 शव बरामद, 5 लोग सुरक्षित निकाले, 9 अभी भी लापता

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 08:33 PM (IST)

शिमला (देवेंद्र): कांगड़ा जिले के तहत शाहपुर की बोह घाटी में मलबे में दबे 3 और शव बरामद कर लिए गए हैं। इस तरह आसमान से बरती आफत में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। 2 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक बोह घाटी में सोमवार रात के वक्त 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहां 9 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। एक व्यक्ति कांगड़ा के नीर खड्ड से लापता है। कुल्लू के निथर में पानी के तेज बहाव में लापता महिला का शव बरामद कर लिया गया है। सिरमौर की एक नदी के बीच बने टापू में फंसे 6 लोगों और कुछ पशुओं को मंगलवार को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बारिश से 488 सड़केें अवरुद्ध, 200 से अधिक रूटों पर बस सेवा प्रभावित

हिमाचल में 2 दिन से जारी बारिश से 488 सड़केें अवरुद्ध हुई हैं। इससे 200 से अधिक रूटों पर बस सेवा प्रभावित हुई है, जिस कारण लोगों को आवाजाही करने में कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। बरसात की पहली मूसलाधार बारिश से पीडब्ल्यूडी को 80 करोड़ रुपए से अधिक का नुक्सान हुआ है। भू-स्खलन और नदी-नालों में जलस्तर बढऩे से सड़कों एवं पुलों को बहुत क्षति हुई है। कांगड़ा जोन में सबसे अधिक 32.45 करोड़, शिमला जोन में 15.62 करोड़, हमीरपुर जोन में 15.21 करोड़ और शिमला व शाहपुर एनएच सर्कल में 7.2 करोड़ रुपए का नुक्सान आंका गया है।

488 में से 347 सड़कें आज बहाल कर देगा पीडब्ल्यूडी

पीडब्ल्यूडी के मुताबिक बारिश से बंद हुईं 488 में से 347 सड़कें मंगलवार देर शाम तक बहाल कर दी जाएंगी। 125 सड़कें बुधवार शाम तक और शेष 16 सड़कें वीरवार तक बहाल कर दी जाएंगी। विभाग का दावा है कि सड़कों को बहाल करने में 269 जेेसीबी, टिप्पर व डोजर लगे हुए हैं। सड़कों की बात की जाए तो शिमला जोन में सबसे अधिक 238 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। मंडी जोन में 117, हमीरपुर जोन में 66 और कागंड़ा जोन में 67 सड़कें वाहनों के लिए अवरुद्ध हुई हैं।

266 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप्प

प्रदेशभर में अधिक बारिश के कारण 266 विद्युत ट्रांसफार्मरों से बिजली की सप्लाई बाधित हुई है। इससे सैंकड़ों घर अंधेरे में डूबे हुए हैं। इसी तरह 211 पेयजल योजनाएं भी बारिश के बाद प्रभावित हुई हैं।

जहां-जहां नुक्सान, वहां-वहां राहत एवं बचाव कार्य जारी : मोक्टा

राजस्व एवं राज्य आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव सुदेश कुमार मोक्टा ने कहा कि भारी बारिश से जहां-जहां नुक्सान हुआ है, वहां राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। 2 दिन से हो रही बारिश से 7 घरों और 10 पशुओं को भी नुक्सान हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश के संवेनशीलत स्थानों पर सैलालियों और स्थानीय लोगों को भी न जाने की सलाह दी गई है। ऐसे मौसम में उफनते हुए नदी-नालों के आसपास जाना जोखिम भरा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News