कुल्लू में 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, कैफे में बनाए जबरन संबंध...मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 01:53 PM (IST)

Kullu News : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के एक गांव में लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जब वारदात हुई तब लड़की नाबालिग थी। पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी है।

पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रवीण कुमार पुत्र लायक राम निवासी अरसू जिला कुल्लू ने गत वर्ष जुलाई व अगस्त महीने में एक कैफे में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत में पीड़िता ने इस वर्ष जनवरी व फरवरी महीने में भी उसके साथ गलत काम करने का आरोप लगाया है। एस.पी. मदन लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News