Kullu: स्कूल गई महिला वापस घर नहीं पहुंची, अपहरण का मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 05:30 PM (IST)
आनी: लूहरी में एक महिला के अपहरण को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संजय कुमार पुत्र दिल बहादुर निवासी बाया तहसील कुमारसैन जिला शिमला द्वारा पुलिस चौकी लुहरी में शिकायत दर्ज की गई कि उसकी पत्नी संध्या 17 जुलाई को प्रातः 9 बजे अपने बच्चे के साथ क्वार्टर बाया से एसवीएम स्कूल लुहरी के लिए गई थी।
वह प्रातः 9:30 बजे स्कूल पहुंची थी जिसके बाद घर नहीं लौटी है। शिकायतकर्त्ता ने अपनी पत्नी को लुहरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा है तथा संदेह जताया कि किसी व्यक्ति ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती कहीं छिपाकर रखा है। एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

