Breaking News : शिमला में गर्भवती महिला सहित 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

punjabkesari.in Friday, Dec 11, 2020 - 05:48 PM (IST)

शिमला (जस्टा): कोरोना से मौत के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। शिमला में कोरोना से एक गर्भवती महिला सहित 10 लोगों की मौते हुई है। पहली मौत देवनगर रामपुर की रहने वाली 30 साल की गर्भवती महिला की हुई है। इसे 8 दिसम्बर को रामपुर से डीडीयू के लिए रैफर किया गया था, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगडऩे के चलते आईजीएमसी ले जाया गया था। महिला कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी ग्रसित थी। आज सुबह 4.30 बजे के करीब महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी मौत रोहडू के कुटाड़ा के रहने वाले 52 साल के व्यक्ति की हुई है। 30 नवम्बर को इसे आईजीएमसी में भर्ती किया गया था। तीसरी मौत किन्नौर के रहने वाले 70 साल के व्यक्ति की हुई है। इसे 9 दिसम्बर को रिकांगपिओ से आईजीएमसी रैफर किया गया था।

चौथी मौत नाहन सिरमौर के रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। 10 दिसम्बर को इसे आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। इसने भी आईजीएमसी में ही दम तोड़ दिया है। 5वीं मौत समरकोट रोहडू के रहने वाले 66 साल के व्यक्ति की हुई है। 8 दिसम्बर को इसे आइसोलेशन वार्ड आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। छठी मौत सिरमौर के रहने 91 साल के व्यक्ति की हुई है। 10 दिसम्बर को इसे नाहन से आईजीएमसी रैफर किया गया था। यह कोरोना के साथ निमोनिया से भी ग्रसित था। आज 2.50 बजे पर इसकी मौत हो गई है। 7वीं मौत जिला शिमला के मत्याणा के 91 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। यह निमोनिया से भी ग्रसित था। आज 3 बजे इसने भी आईजीएमसी में दम तोड़ दिया है।

8वीं मौत विकास नगर शिमला के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। 10 दिसम्बर को इसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। यह निमोनिया से भी ग्रसित था। आज 4 बजे इसने दम तोड़ दिया है। 9वीं मौत टुटू शिमला की रहने वाली 57 वर्षीय महिला की हुई है। 9 दिसम्बर को इसे आईजीएमसी के आइसोलेशन में भर्ती किया गया था। आज सुबह 6.15 बजे पर इसने दम तोड़ दिया है। 10वीं मौत मंडी के 53 साल के व्यक्ति की हुई है। इसे डीडीयू अस्पताल के लिए रैफर किया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने इसे मृत घोषित कर दिया। यह कोरोना पॉजिटिव था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News