Sirmaur: बातापुल के समीप 360 प्रतिबंधित कैप्सूलों सहित एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 04:45 PM (IST)

पांवटा साहिब (निस): उपमंडल में पुलिस की डिटैक्शन सैल की टीम ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ दबोचा है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बातापुल के समीप एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान 360 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। आरोपी इसका कोई भी लाइसैंस अथवा परमिट पेश नहीं कर सका। आरोपी की पहचान दयाल सिंह (36) निवासी नाचरो, तहसील व जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News