पांवटा साहिब के 20 वर्षीय युवक की चंडीगढ़ में कोरोना से मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 12:15 AM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के एक 20 वर्षीय युवक ने चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया है। युवक का पांवटा साहिब के यमुना नदी के किनारे कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र रमेश सिंह मुल रूप से नेपाल का रहने वाला है। वह काफी समय से अपने पिता के साथ पांवटा साहिब के देवीनगर में रह रहा था। युवक को कुछ दिन पहले सीने में दर्द हुआ, जिस पर उसे तुंरत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। यहां पर युवक का कोविड टैस्ट किया गया जोकि पॉजिटिव आया। गंभीर अवस्था में युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया, जहां पर बुधवार देर रात को युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के शव को पांवटा साहिब लाया गया। यहां यमुना नदी के किनारे कोरोना प्रोटोकॉल के तहतउसका अंतिम संस्कार किया गया। उधर, पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की कोरोना संक्रमण के कारण एक युवक ने दम तोड़ा है। कोविड नियमों के तहत यमुना नदी के किनारे युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News