Sirmour: पांवटा साहिब में 18 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, आईटीआई का था प्रशिक्षु

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 10:43 PM (IST)

पांवटा साहिब (कपिल): उपमंडल पांवटा साहिब से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कर्ण (18) पुत्र सीता राम शर्मा निवासी नाया शिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कर्ण आईटीआई का प्रशिक्षु था और हाल ही में अपने परिवार के साथ एकता कालोनी में नए घर में रहने आया था। परिजनों के अनुसार घटना से पहले घर का माहौल सामान्य था और किसी प्रकार के तनाव या विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है।

ऐसे में युवक द्वारा उठाया गया यह कदम परिवार और आसपास के लोगों के लिए हैरान करने वाला है। कर्ण के पिता पांवटा साहिब बस स्टैंड में सब्जी की दुकान चलाते हैं। परिवार को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनका बेटा ऐसा कदम उठा लेगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News