शिमला के रामपुर में भीषण हादसा, 26 वर्षीय डंपर चालक की मौत; एक अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 01:44 PM (IST)

Shimla Road Accident : शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक अनियंत्रित डंपर ने एक भवन और सड़क किनारे खड़ी एक अन्य गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में डंपर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आधी रात को हुआ जोरदार धमाका

यह हादसा रामपुर क्षेत्र में रात करीब 12:20 बजे हुआ। घटना की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता दिनेश कुमार (निवासी गांव चिक्सा, डाकघर देवठी) ने बताया कि उन्हें रात को अंकुश वर्कशॉप के पास एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो देखा कि डंपर (HP06C-5542) कपूर मेहता के भवन से टकराया हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भवन को काफी नुकसान पहुंचा है और पास खड़ी एक अन्य कार (HP755755) भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे का कारण लापरवाही और तेज रफ्तार

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीन की मदद से डंपर को भवन से हटाकर सड़क पर लाया गया। डंपर को सड़क पर लाने के बाद जब केबिन की तलाशी ली गई, तो चालक सीट के पीछे राजत (26 वर्ष, निवासी नेपाल) मृत अवस्था में पाया गया। मृतक राजत स्थानीय ठेकेदार विकेश चौहान के पास चालक के रूप में कार्यरत था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News