Una: खेल-खेल में 10 वर्षीय नाबालिगा की हुई मौत, घर में पसरा मातम
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 07:33 PM (IST)
गगरेट (बृज): उपमंडल गगरेट के एक गांव में 10 वर्षीय नाबालिगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम परिजन बच्ची को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार घटना के समय वे कुछ देर के लिए घर से बाहर गए हुए थे और उसी दौरान यह हादसा हो गया।
पुलिस के अनुसार बच्चे आपस में खेल रहे थे और खेल-खेल में नाबालिगा फंदे से झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

