सतपाल सत्ती के बयान पर युवा कांग्रेस उग्र, नादौन में पुतला जलाकर की नारेबाजी

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 08:55 PM (IST)

हमीरपुर (गौरी): छठे वित्त् आयोग के अध्यक्ष व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के विवादित बयान के बाद शनिवार देर शाम नादौन में युवा कांग्रेस ने उनका पुतला फूंका। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी की तथा विवादित बयान का विरोध जताया। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोंटी संधू ने कहा कि जब मुख्यमंत्री का काफिला निकल रहा था तो उस समय युवा कांग्रेस ने काले झंडे दिखाए थे। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई थी। इसके उपरांत भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा था कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमीन में गाड़ देंगे। मोंटी संधू ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी उन्हें शोभा नहीं देती। इस तरह का बयान कतई सहन नहीं किया जाएगा। इसी के विरोध स्वरूप नादौन के इंद्रपाल चौक पर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला जलाया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News