Chamba: पुलिस को देख भागने की करने लगा कोशिश, 15.22 ग्राम चिट्टे सहित दबोचा मुकेरियां का युवक

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 07:50 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): चम्बा पुलिस ने चम्बा-पठानकोट एनएच पर बालू पुल के पास गश्त व नाकाबंदी के दौरान मुकेरियां (पंजाब) के एक युवक को 15.22 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। इस बारे में पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चम्बा-पठानकोट एनएच पर बालू पुल के पास गश्त के दौरान नाकाबंदी की हुई थी, इस दौरान लखविंद्र कुमार (36) पुत्र राममूर्ति वार्ड नंबर-3 भट्टा कालोनी डाकघर मुकेरियां तहसील दसूहा जिला होशियारपुर (पंजाब) वहां से गुजर रहा था।

पुलिस को देखकर वह कुछ घबरा गया तथा वहां से भाग निकलने की कोशिश करने लगा। पुलिस को युवक की संदिग्ध गतिविधि पर शक हुआ, जिसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग से एक मोबाइल चार्जर और चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने उपरोक्त युवक के खिलाफ पुलिस थाना चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के अन्तर्गत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि वह ये नशीला पदार्थ कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था, ताकि इस मामले में जुड़े बड़े अपराधियों पर कार्रवाई करके नकेल कसी जा सके। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान युवक से चिट्टा पकड़ा गया है। इस बारे में जांच की जा रही है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News