Chamba : अचानक घर से लापता हुआ 18 साल का युवक, परिवार में चिंता का माहौल
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 02:14 PM (IST)
Chamba News : जिला चम्बा में 18 साल का एक युवक लापता हो गया है। परिजनों ने पुलिस थाना सदर चम्बा में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि उनका 18 साल का बेटा घर से लापता हो गया है। उन्होंने उसे हरसंभव जगह पर ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। एस.पी. विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामला में अन्वेषण जारी है।

