मंडी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जीप...21 वर्षीय युवती की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 07:09 PM (IST)

Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक जीप अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में जीप सवार युवती की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के गोहर क्षेत्र के बस्सी के समीप सलोग नाले के पास हुआ। मृतका की पहचान डोमेश कुमारी (21 वर्ष), पुत्री गोपाल कृष्ण, निवासी सलोग, गोहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जीप सलोग से बस्सी की ओर कुछ सामान लेने जा रही थी, तभी सलोग नाले के समीप अचानक जीप अनियंत्रित हो गई और सीधे 50 मीटर खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में गाड़ी में सवार डोमेश कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को नागरिक अस्पताल गोहर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे AIIMS बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

प्राथमिकी दर्ज

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) मंडी, विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वाहन के खाई में गिरने के वास्तविक और तकनीकी कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। इस हादसे में जीप चालक डुमणू राम भी घायल हुआ है, हालांकि उसे केवल मामूली चोटें आई हैं।
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News