उपचुनावों में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने ज्वालामुखी में मनाया जश्न

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 06:03 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा): ज्वालामुखी में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदेश में हुए उपचुनावों में चारों सीटें जीतने पर शहर में लड्डू बांटे और पटाखे भी फोड़े। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक कांग्रेस संजय रत्न का फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया और उन्हें भी लड्डू खिलाए। प्रदेश में चारों उपचुनाव सीटें जीतने पर कांग्रेस कार्यकर्ता खुश नजर आए और उन्होंने नाच-गाकर खुशी प्रकट की और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।
PunjabKesari, Congress Workers Image

महंगाई से त्रस्त जनता ने कांग्रेस के पक्ष में किया मत का प्रयोग : संजय रत्न

कांग्रेस की जीत पर पूर्व विधायक संजय रत्न ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मत दिया है और यही वजह है कि सभी सीटें कांग्रेस की झोली में आई हैं। मंडी की सीट पर प्रतिभा सिंह की जीत पर उन्होंने बधाई दी और अन्य विजयी कांग्रेसी प्रत्याशियों को भी बधाई दी। संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है और उसने भाजपा को मुंहतोड़ जबाब दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाब की लहर शुरू हो गई है और 2022 के चुनावों में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार ही बनेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News