नैशनल गेम्स में हिमाचल की महिला कबड्डी टीम ने झटका स्वर्ण पदक

punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 10:16 PM (IST)

सोलन की राधा वीना ने रैसलिंग में जीता रजत पदक 
शिमला (अभिषेक):
36वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक झटका। कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में हिमाचल प्रदेश ने महाराष्ट्र को 27-22 से हराकर जीत दर्ज की। अहमदाबाद में खेली गई राष्ट्रीय खेलों की कबड्डी स्पर्धा में हिमाचल की टीम का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की राधा वीना ने रैसलिंग स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 68 किलोग्राम वेट वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यह पदक हासिल किया।

हिमाचल प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन के महासचिव व राष्ट्रीय खेलों के चीफ-डी-मिशन ईश्वर रोहाल ने हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने राधा वीना को भी पदक जीतने पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि 36वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश से 92 खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रीय खेल 13 अक्तूबर तक चलेंगे। राष्ट्रीय खेलों के तहत विभिन्न मुकाबले अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, भावानगर व नई दिल्ली में आयोजित हो रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News