हिमाचल कांग्रेस की नई टीम तैयार! राज्य कार्यकारिणी का गठन; 12 उपाध्यक्ष और 27 महासचिव बनाए गए

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 10:48 AM (IST)

Shimla News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के 12 नए उपाध्यक्षों और 27 नए महासचिवों की शनिवार को नियुक्ति की। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी समिति, अनुशासन समिति के गठन और उपाध्यक्षों, कोषाध्यक्ष तथा महासचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।''

कार्यकारी समिति के नियुक्त सदस्यों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता आशा कुमारी, कर्नल धनी राम शांडिल, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार, कुलदीप कुमार और कुलदीप सिंह राठौर शामिल हैं। समिति में मौजूदा मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह के अलावा राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा, राम लाल ठाकुर, गंगू राम मुसाफिर और अनीता वेन्ना भी शामिल हैं।

वहीं, पार्टी के नए उपाध्यक्षों में प्रकाश चौधरी, नीरज भारती, बंबर ठाकुर, सतपाल रायजादा, रजनीश किमटा, पारस राम, मोहिंदर चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा और चेत राम ठाकुर शामिल हैं। मदन चौधरी को कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News