महिला ने आत्महत्या करने के लिए उठाया ये खौफनाक कदम, गंभीर हालत में टीएमसी रैफर

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 05:54 PM (IST)

ढलियारा (सेठी): डाडासीबा तहसील के तहत पंचायत कनोल में रविवार सुबह एक 48 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। झुलसी महिला को उपचार के लिए टांडा मेडिकल काॅलेज अस्पताल में रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पंचायत कनोल की महिला आग से झुलस गई। महिला के पति ने बताया कि रविवार सुबह पत्नी ने चाय बनाकर दी, जिसके बाद वह कमरे में चली गई और उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो सभी कमरे की तरफ गए लेकिन कमरा अंदर से बंद था।

जैसे-तैसे कमरा खोला तो महिला को आग की लपटों में घिरे देखा। बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया और झुलसी महिला को सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल काॅलेज रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान चल रही थी। महिला पंचायत कनोल की आंगनबाड़ी में बतौर हैल्पर कार्यरत है। पंचायत उपप्रधान रघुबीर सिंह ने बताया कि यह परिवार गरीब है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि महिला को टांडा रैफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। महिला अभी स्टेटमैंट देने की हालत में नहीं है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News