Mandi : डाक कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 01:09 PM (IST)

Mandi News :  जिला मंडी के पुलिस थाना सरकाघाट के अंतर्गत आने वाले बसंतपुर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुनील कुमार (47) निवासी गांव बसंतपुर के रूप में हुई है। सोमवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस संबंध में धारा 194 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक वर्तमान में शाखा डाकघर रखोह में सेवारत था। एचएचओ सरकाघाट रजनीश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News