Una: दवाई खाने से बिगड़ी विवाहिता की हालत! परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 04:56 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह 24 वर्षीय विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल अम्ब लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। हालांकि परिजन विवाहिता को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही अम्ब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार विवाहिता ने रविवार सुबह घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उपचार के दौरान पुलिस को दिए बयान में विवाहिता ने बताया कि उसने दवाई समझकर गलती से जहरीली दवा निगल ली। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि विवाहिता की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने उसके बयान कलमबद्ध कर लिए हैं और मामले की परिस्थितियों को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News