Kangra: पति के कथित अवैध संबंधों के शक में महिला ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 06:29 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): पति के किसी अन्य महिला के साथ कथित संबंध के चलते ज्वालामुखी के एक क्षेत्र की महिला ने फ्लोर क्लीनर पी लिया। मामला सामने आने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि अब उसकी सेहत में सुधार है और उसे किसी तरह का खतरा नहीं है। जानकारी के अनुसार पति के अन्य महिला के साथ कथित अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि इस बीच महिला ने घर में रखी फ्लोर क्लीनर पी ली। बताया जा रहा है कि महिला को कुछ समय से अपने पति पर शक है और वह इसके चलते काफी समय से परेशान चल रही है।

पति के अन्य किसी महिला से कथित संबंध के चलते वह अपना आपा खो बैठी और दोनों के बीच इसे लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को काफी ज्यादा समय हो चुका है और उनके 3 बच्चे भी हैं। बहरहाल पूरा मामला पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस संबंध में महिला ने अपने पति के खिलाफ थाना ज्वालामुखी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले को लेकर दोनों पति-पत्नी से पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी संजय शर्मा ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News