Kullu पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मझाण से लापता महिला मंडी से बरामद

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 02:03 PM (IST)

Kullu News : सैंज घाटी के मझाण गांव से लापता महिला को पुलिस ने मंडी जिला के पंडोह से बरामद कर लिया है। महिला के पति ने 10 सितम्बर को थाना सैंज में महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता दीवान चंद पुत्र ऐले राम निवासी मझाण तहसील सैंज ने बताया कि उसकी पत्नी जयवन्ती देवी 9 सितम्बर को घर से लापता हो गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसकी पत्नी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की तो पुलिस टीम को महिला के पंडोह, जिला मंडी में होने की सूचना मिली और महिला को बरामद कर लिया। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News