जब अचानक भारत-तिब्बत सीमा के समदो बाॅर्डर का दौरा करने पहुंच गए CM जयराम
punjabkesari.in Sunday, May 30, 2021 - 06:25 PM (IST)

शिमला/रिकांगपिओ (ब्यूरो): 2 दिन के लाहौल-स्पीति दौरे पर रवाना हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लाहौल जाने से पहले अचानक सीमांत क्षेत्र का दौरा करने के बाद किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकांगपिओ पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा के समदो बाॅर्डर में तैनात सैन्य अधिकारियों व जवानों से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री के अचानक भारत-तिब्बत सीमा के दौरे को लेकर सभी के बीच यह संशय बना रहा।
पड़ोसी देश की गतिविधियों की ली पूरी जानकारी
वहीं मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि भारत-तिब्बत सीमा के समदो बाॅर्डर में जाकर वीर जवानों से मिले और वहां की जानकारी हासिल की। यही नहीं, बॉर्डर पर हो रही गतिविधियों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर जाकर सेना के जवानों के साथ मिलकर चीन की गतिविधियों की जानकारी ली और पड़ोसी देश की गतिविधियों की पूरी जानकारी केंद्र सरकार को दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के जनजातीय मंत्री रामलाल मारकंडा भी उपस्थित थे।